Site iconSite icon AR Live News

सिद्धार्थ शुक्ला का हाॅर्ट अटैक से निधन

sidharth shukla passes away due to heart attacksidharth shukla passes away due to heart attack

मुंबई,(ARLive news)। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सिद्धार्थ शुक्ला, हार्ट अटैक से हुआ निधन टीवी के मशहूर एक्टर और बिग बॉस – 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया। हाल ही में मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की खबर दी। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट आया, जिसके बाद वह दुनिया को अलविदा कह गए।

सिद्धार्थ ने सोने से पहले कुछ दवाइयां ली थी लेकिन उसके बाद वो उठे ही नहीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत की पुष्टि की गई। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला एक भारतीय अभिनेता, होस्ट और मॉडल हैं जो हिंदी टेलीविजन के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

उन्हें ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3, बालिका वधू और दिल से दिल तक में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी -7 की टॉफी अपने नाम की थी, जिसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे।

Exit mobile version