Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कल से खुलेंगे 9वीं से 12वीं के स्कूल : स्कूलों में 70% कोर्स ही पढ़ाया जाएगा, शिक्षा विभाग का निर्णय

education minister govind dotasara said 30 percent syllabus reduced of 9th to 12th class in schooleducation minister govind dotasara said 30 percent syllabus reduced of 9th to 12th class in school

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों में पढ़ाए जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में 30 प्रतिशत तक कोर्स में कटौती का फैसला लिया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि पिछले लंबे समय से कोरोना संक्रमण की वजह से शिक्षा व्यवस्था बे-पटरी हो गई थी। छात्रों और शिक्षकों पर दबाव ना बने, इसलिए विभाग ने 30 प्रतिशत कोर्स में कटौती का फैसला किया है। इसके तहत अब स्कूलों में सिर्फ 70प्रतिशत कोर्स ही पढ़ाया जाएगा। ताकि समय पर 9वीं से 12वीं तक का कोर्स पूरा हो सके।

खासबात है कि शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन में बिना परीक्षा छात्रों के मूल्यांकन की स्थित को भी ध्यान रखा है। इसके लिए अब हर महीने छात्रों का मूल्यांकन टेस्ट होगा। इससे भविष्य में लॉक डाउन की स्थिति में छात्रों का मूल्यांकन करने में आसानी होगी।

Exit mobile version