नई दिल्ली,(ARLive news)। टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में सोमवार को दिन भारत के लिए शानदार रहा। सोमवार को भारत के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड सहित 5 मैडल जीते। जहां अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया, वहीं सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मैडल जीता है। सुमित ने F64 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना 68.55 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
राजस्थान के देवेन्द्र ने जेवलिन में सिल्वर जीता
अवनि और सुमित के गोल्ड के अलावा राजस्थान के देवेन्द्र झाझरिया ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मैडल जीता है। डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने भी सिल्वर मैडल अपने नाम कर भारत के मैडल में इजाफा किया। इसके अलावा सोमवर को सुंदर सिंह गुर्जर ने जेवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
देवेन्द्र राजस्थान में चूरू जिले के रहने वाले हैं। देवेंद्र भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार ओलिंपिक में मेडल जीता है। इससे पहले देवेंद्र साल 2004 एथेंस ओलिंपिक में गोल्ड और 2016 रियो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

