उदयपुर,(ARLive news)। डाक विभाग द्वारा अपनी योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गंगोत्री से एकत्रित गंगाजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उदयपुर मण्डल के प्रवर अधीक्षक आर.एल.पटेल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा न कर सकने वाले बुजुर्गाें एवं महिलाओं के लिए पूजा एवं अन्य कार्याें में प्रयोग मे लाये जाने वाला पवित्र गंगाजल को नजदीकी डाकघरों में 250 मिली लीटर की बोतल केवल 30 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसे नजदीकी डाकघर में खरीद सकते है।
उन्होंने यह भी बताया कि बीते श्रावण माह मे गंगाजल की बिक्री हेतु डाक विभाग द्वारा स्पेशल स्टॉल लगाकर 421 बोतलों की बिक्री की गई। भविष्य मे भी गंगाजल बिक्री हेतु उदयपुर मण्डल में स्थित सभी डाकघरो में उपलब्ध रहेगा।

