Site iconSite icon AR Live News

1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रतीक गांधी की ‘रावण लीला’

ravan leela movie release on 1 octoberravan leela movie release on 1 october

मुंबई,(ARLive news)। प्रतीक गांधी की फीचर फिल्म ‘रावण लीला’ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभिनेता ने मंगलवार को फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख की घोषणा सोशल मीडिया पर की। ‘रावण लीला’ प्रतीक गांधी की पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री ऐंद्रिता रे के साथ वे मुख्य भूमिका है।

प्रतीक ड्रामेटिक एंटरटेनर में राजाराम जोशी की भूमिका में नजर आएंगे। 41 वर्षीय प्रतीक वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में हर्षद मेहता की भूमिका के साथ प्रमुखता से उभरे है। ‘रावण लीला’ हार्दिक गज्जर द्वारा अभिनीत और श्रेयस अनिल लोवलेकर द्वारा लिखित है। अभिनेता की आगामी फिल्में ‘डेढ़ बीघा जमीन’ और ‘अतिथि भूतो भव’ हैं।

Exit mobile version