Site iconSite icon AR Live News

कोरोना : अफगानिस्तान से लाए गए 78 अफगानियों में 16 संक्रमित

16 afghan evacuees test positive for covid-19 after landing in delhi india16 afghan evacuees test positive for covid-19 after landing in delhi india

नई दिल्ली,(ARLive news)। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद एयरलिफ्ट किए जा रहे भारतीय व अफगान नागरिकों ने भारत की समस्या बढ़ा दी है। दरअसल, जिन 78 अफगान नागरिकों को भारत लाया गया था, उसमें से 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही भारत की चिंता और बढ़ गई है, जिसके बाद सभी 78 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, जिन 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें से किसी में भी कोविड-19 के लक्षण नहीं थे। जांच के बाद रिपोर्ट सामने आने पर कोरोना का पता चला है, जिसके बाद सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कोरोना जांच में सामने आए 16 संक्रमितों में तीन अफगानी सिख भी शामिल हैं। ये सिख अफगानिस्तान के गुरुद्वारे से गुरुग्रंथ साहिब के तीन स्वरूप लेकर भारत आए थे। इन सिखों से गुरुग्रंथ साहिब को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे, जिस कारण वह भी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ गए। गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार उन्हें भी 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करना होगा।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार, अफगानिस्तान से आ रहे लोगों की कोरोना जांच करा रही है। एयरपोर्ट पर ही उनकी जांच की जा रही है। इसी जांच में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version