Site iconSite icon AR Live News

काबुल में हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान

ukraine plane hijack in kabul afghanistanukraine plane hijack in kabul afghanistan

काबुल,(ARLive news)। अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को लेने पहुंचे यूक्रेन के विमान को काबुल में हाईजैक कर लिया गया है। विमान लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचा था। यूक्रेन सरकार में डिप्टी विदेश मंत्री ने इसकी जानकारी दी है।

यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री ने बताया कि रविवार को उनके देश के प्लेन को अज्ञात लोगों ने हाईजैक कर लिया। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री ने बताया कि उड़ते हुए विमान को ही अज्ञात लोग ईरान की तरफ ले गए। विमान में 83 लोग सवार थे। यूक्रेन के मंत्री ने कहा कि उनके अन्य तीन दूसरे निकाली प्लेन भी सफल नहीं हो पाए हैं, क्योंकि उनके देश के लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए।

वहीं यूक्रेन के दावे पर ईरान के मंत्री अब्बास असलानी ने कहा कि यह विमान नॉर्थ ईस्ट ईरान के मशहाद एयरपोर्ट पर आया था, लेकिन ये रिफ्यूलिंग के बाद यूक्रेन के लिए रवाना हो गया था और कीव एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गया था। ईरान के मंत्री ने कहा कि हमारे देश में विमान नहीं है।

Exit mobile version