Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली की हवा साफ करने के लिए लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन

cm kejriwal inaugurates smog tower in delhi india first smog towercm kejriwal inaugurates smog tower in delhi india first smog tower

नई दिल्ली,(ARLive news)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया गया है। ये स्मॉग टॉवर कनॉट प्लेस इलाके में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर लगाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस स्मॉग टॉवर का उद्घाटन आज सोमवार को किया है। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मौजूद थे।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, प्रदूषण से लड़ने और दिल्ली की हवा साफ करने के लिए आज दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया जा रहा है। इस तकनीक को हमने अमेरिका से आयात किया है। ये स्मॉग टॉवर 24 मीटर ऊंचा है। ये किलोमीटर के दायरे की हवा को साफ करेगा।” स्मॉग टॉवर प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ कर सकता है। लेकिन ये कितना प्रभावी है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि पंजाब और हरियाणा से दिल्ली के रास्ते में खेतों में जलाने वाली पलारी का धुआं कितना आता है।

दिल्ली में प्रदूषण के लिए किया गया ये अब तक का सबसे बड़ा प्रायोगिक विज्ञान है। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने में मदद करने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने अक्टूबर 2020 में इस स्मॉग टॉवर वाले परियोजना को मंजूरी दी थी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पिछले हफ्ते कहा था कि इस स्मॉग टॉवर की कीमत 20 करोड़ रुपये है। इस टावर को दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

स्मॉग टावर का संचालन शुरू होने के बाद इसकी प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए दो साल का अध्ययन किया जाएगा, इसके संचालन की निगरानी के लिए साइट पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

Exit mobile version