उदयपुर,(ARLive news)। मेवाड़ के पसंदीदा पर्यटन स्थल गौरम घाट का रोमांचक सफर के लिए पर्यटक तैयार हो जाईए, क्यों कि उत्तर-पश्चिम रेलवे मावली-मारवाड़ जंक्शन-मावली स्पेशल ट्रेन 23 अगस्त सोमवार से शुरू करने जा रहा है। तीन साल बाद पर्यटक फिर एक बार ट्रेन में बैठकर धीमी गति से घनी वादियों, टनल से गुजरेंगे और पहाड़ियों से गिरते झरनों के मनोरम दृश्य से रोमांचित हो सकेंगे।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 09696, मावली-मारवाड़ जं. प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 23 अगस्त से शुरू होगी। यह ट्रेन मावली से सुबह 7.25 बजे रवाना होकर 13.25 बजे मारवाड़ जं. पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09695, मारवाड़ जं.-मावली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24 अगस्त से आगामी आदेशों तक मारवाड़ जंक्शन से सुबह 11.20 बजे रवाना होकर शाम 17.10 बजे मावली पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन खामली घाट और गौरमघाट स्टेशन पर भी रूकेगी।

