Site iconSite icon AR Live News

केजरीवाल सरकार ने खरीदीं 1000 लो फ्लोर बसें

kejriwal government purchase 1000 low floor buskejriwal government purchase 1000 low floor bus

नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के 1000 लो फ्लोर बसों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार द्वारा 1000 लो फ्लोर बसों की खरीद की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से प्राथमिक जांच कराने की सिफारिश की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा की गयी इन बसों की खरीद के वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) में ‘‘भ्रष्टाचार’’ का मामला इस साल मार्च में विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने उठाया था। उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने एएमसी में प्रक्रियागत ‘‘खामियां’’ पायी थीं और उसने उसे निरस्त करने की सिफारिश की थी।

अधिकारियों ने बताया कि जुलाई में उपराज्यपाल ने इस मामले को विचारार्थ गृह मंत्रालय के पास भेज दिया था।

Exit mobile version