Site iconSite icon AR Live News

गंभीर बीमारी से ग्रसित 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों का हो सकता है वैक्सीनेशन

kids above 12 with comorbidities may be vaccinated first 1kids above 12 with comorbidities may be vaccinated first 1

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में गंभीर बीमारी से ग्रसित 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों का भी वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है। कोविड-19 वैक्सीनेशन पर सरकार को एडवाइज देने वाली कमेटी ने राय दी है कि अभी 12 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाए। ऐसे में सभी बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है।

कमेटी के मुताबिक इस वक्त देश में 40 करोड़ बच्चे हैं। सभी का वैक्सीनेशन शुरू किया जाता है तो पहले से चल रहे युवा वर्ग का वैक्सीनेशन काफी प्रभावित होगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते पहले वयस्कों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है। नहीं तो आने वाले समय में देश में फिर वैसे ही हालत पैदा हो सकते हैं, जब लोगों को अस्पताल में बेड के लिए भटकना पड़ा था।

Exit mobile version