Site iconSite icon AR Live News

गौरमघाट के रोमांचक सफर की तैयारी : 18 अगस्त के बाद कभी भी चल सकती है मावली-मारवाड़ ट्रेन

goramghat trip mavli marwad train starts soongoramghat trip mavli marwad train starts soon

उदयपुर,(ARLive news)। मेवाड़ के पसंदीदा पर्यटन स्थल गौरम घाट का रोमांचक सफर अब तीन साल बाद फिर एक बार शुरू होने जा रहा है। घनी वादियों के बीच गुजरती छुक-छुक ट्रेन और पहाड़ियों से गिरते झरनों का मनोरम दृश्य पर्यटक फिर देख सकेंगे। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने मावली-मारवाड़ के बीच चलने वाली ट्रेन को फिर शुरू करने का निर्णय ले लिया है और अब यह ट्रेन 18 अगस्त के बाद कभी भी शुरू हो सकती है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत ने बताया कि मावली-मारवाड़ के बीच ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 18 अगस्त के बाद ट्रेन संचालन की तारीख तय की जाएगी, जल्द ही यह ट्रेन शुरू की जाएगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि 18 अगस्त तक मावली स्टेशन पर किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के बाद इस ट्रेन के चलने की पूर्ण संभावना है। इसके बीच ट्रेन का ठहराव खामली घाट और गौरमघाट भी है, जो पर्यटन स्थल है। इस ट्रेन के शुरू होने से पर्यटक गौरम घाट का रोमांचक सफर भी कर सकेंगे।

रेल प्रशासन द्वारा आम जन से अपील की जाती है कि इस मार्ग पर स्थित सभी फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतें जान जोखिम में ना डालें। विशेष रूप से मानव रहितफाटकों पर दोनों और देखकर ट्रेन नहीं आने पर ही मार्ग से निकले, ट्रेक को अनाधिकृत रूप से पार न करें।

Exit mobile version