Site iconSite icon AR Live News

किन्नौर में हुए भूस्खलन में अब तक 13 शव बरामद : मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे, बचाव कार्य जारी

kinnaur landslide 13 bodies found and many feared trappedkinnaur landslide 13 bodies found and many feared trapped

किन्नौर,(ARLive news)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में निगुलसरी के पास हुए भूस्खलन के मलबे में यात्रियों से भरी बस और कार दबने के बाद गुरूवार को बचाव अभियान जारी रहा। मलबे से अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, हालां कि मलबे के नीचे 40 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी के भूस्खलन क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला प्रशासन की टीम अथक प्रयास कर रही है। कई लोगों को सुरक्षित निकालने में हमें सफलता प्राप्त हुई है लेकिन कई अमूल्य जिंदगियों को हम नहीं बचा सके जिसका हमें अत्यंत दुख है।

पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण पिछले एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। एनडीआरएफ के जवान लाऊड स्पीकर के जरिए लोगों को आगाह कर रहे हैं कि घटनास्थल की ओर न जाएं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

Exit mobile version