Site iconSite icon AR Live News

101 वर्षीय बुजुर्ग के कुल्हे का हुआ सफल ऑपरेशन

hip replacement surgery of 101 year old man in gbh general hospital udaipurhip replacement surgery of 101 year old man in gbh general hospital udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। घर के पास गिरने से घायल हुए 101 वर्षीय बुजुर्ग का बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में कुल्हे का सफल ऑपरेशन हुआ। अब बुजुर्ग आराम से चल सकते हैं।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि गमेरसिंह (101) पिछले दिनों घर के पास गिरकर घायल हो गए थे। उसके बाद से वे चल फिर नहीं पा रहे थे। यहां बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थोपेडिक विभाग में डॉ. सूर्यकांत पुरोहित को दिखाया गया।

एक्स-रे में पता चला कि चोटग्रस्त होने के दौरान गमेरसिंह के कुल्हे की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया है। उम्र अधिक होने और ऑपरेषन में जटिलता होने पर उनके कुल्हे का ऑपरेशन कर दुरूस्त किया गया। इस जटिल ऑपरेशन के दौरान डॉ. सूर्यकांत पुरोहित के साथ विभाग से डॉ. सौरभ अग्रवाल और डॉ. अनिल पटेल व निश्चेतना विभाग से डॉ. पियूष गर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Exit mobile version