Site iconSite icon AR Live News

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन : 40 यात्रियों से भरी बस सहित कई गाड़ियां मलबे में दबीं

landslide in kinnaur himachal pradesh over 40 passenger feared trapped in buslandslide in kinnaur himachal pradesh over 40 passenger feared trapped in bus

शिमला,(ARLive news)। हिमाचल प्रदेश के सुदूर किन्नौर जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर एक और बड़े भूस्खलन में कई लोगों के दबने की आशंका है। किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांग पियो से 61 किमी दूर निगुलसारी के पास राजमार्ग पर एक बड़े हिस्से पर भूस्खलन हुआ। वहां से गुजर रही गाड़ियां भूस्खलन के मलबे में दब गयी। इस दौरान यहां से यात्रियों से भरी बस भी गुजर रही थी, जो यात्रियों सहित मलबे में दब गयी।

जानकारी के अनुसार हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शिमला होते हुए रेकांग पियो से हरिद्वार जा रही थी। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने किन्नौर प्रशासन को राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

भूस्खलन में हताहतों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) को लोगों को बचाने के लिए बुलाया गया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूस्खलन के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Exit mobile version