Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक सिटी सेन्टर में 7 अगस्त को निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर

udaipur free health checkup camp in pacific city center madhuban on 7 august 2021udaipur free health checkup camp in pacific city center madhuban on 7 august 2021

उदयपुर,(ARLive news)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल और रोटरी वसुधा ग्रुप की ओर से 7 अगस्त शनिवार को सिटी सेन्टर मधुबन पर निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ.सी.पी पुरोहित,डॉ.हरीश सनाढ्य,न्यूरोसर्जन डॉ.नरेंद्र मल,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.रितू चौधरी एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कल्पेश पुर्बिया अपनी सेवाएं देंगें।

प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में पोस्ट कोविङ से सम्बंधित समस्याओं जैसे नसों में खिंचाव होना, वेरिकोस एवं थ्रोम्बोसिस, साँस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न होना, कमजोरी एवं थकान, पैरो में सूजन, महिलाओं से सम्बन्धित रोगों के साथ साथ घुटने का दर्द,गर्दन एवं कमर के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मरीजों की निशुल्क हीमोंग्लोबिन,ब्लड शुगर एवं ई.सी.जी. की जांच की जाएगी।

Exit mobile version