Site iconSite icon AR Live News

टोक्यो ओलिंपिक : भारतीय महिला हॉकी टीम का मैडल जीतने का सपना रहा अधूरा, ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4 3 से हराया

tokyo olympics indian hockey team loses the match for bronze medaltokyo olympics indian hockey team loses the match for bronze medal

टोक्यो,(ARLive news)। टोक्यो ओलिंपिक 2021 में भारत की महिला हॉकी टीम का मैडल जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। ब्रॉन्ज मैडल के लिए आज महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन की टीम से भिड़ी। कड़े मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने दूसरे क्वार्टर तक तो बढ़त बना ली थी, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में वे बढ़त को बरकरार नहीं रख पायी और ग्रेट ब्रिटेन की टीम 4 3 से मैच जीत गयी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हम अपनी महिला हॉकी टीम के Tokyo2020 में शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे, टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। पीएम मोदी ने लिखा कि टीम की प्रत्येक सदस्य उल्लेखनीय साहस और कौशल से भरपूर है, भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि टीम का यह प्रदर्शन भारत की बेटियों को हॉकी अपनाने को प्रेरित करेगा, इस महिला हॉकी टीम पर गर्व। भले ही महिला हॉकी टीम कांस्य न जीत पाई हों लेकिन उन्होंने हर भारतवासी का दिल जरूर जीत लिया।

भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को 5 .4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। भारत का इससे पहले ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 में था जब महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी। उस समय सेमीफाइनल नहीं होते थे और छह टीमों ने राउंड रॉबिन आधार पर खेला था जिनमें से दो फाइनल में पहुंची थी।

Exit mobile version