Site iconSite icon AR Live News

लोन और लॉटरी का झांसा देकर विदेशियों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर पर छापा : 2 युवतियों सहित 20 गिरफ्तार

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के लोयरा स्थित एक होटल पर छापा माकर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा है। यहां कॉल सेंटर पर कार्यरत युवक-युवतियां लोन दिलवाने और लॉटरी का झांसा देकर विदेशियों को ठगने का काम कर रहे थे।

उदयपुर पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक अहमदाबाद निवासी निशिद मेहता सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 युवतियां भी शामिल हैं। इसमें अधिकांश युवक-युवतियां गुजरात के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर संचालक अहमदाबाद निवासी संचालक निशिद मेहता ने लोयरा स्थित रणबंका होटल को किराए पर लिया हुआ था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस को फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली।

इस पर पुलिस ने जब होटल पर छापा मारा तो वहां युवक-युवतियां विदेशियों के साथ फोन पर बात करते मिले। ये लोग विदेशियों को लोन दिलवाने और लॉटरी की बड़ी धनराशि दिलवाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। सभी युवक-युवतियां अंग्रेजी बोलने में माहिर हैं। पुलिस ने मौके पर काम में लिए जा रहे लेपटॉप, कम्प्यूटर, प्रिंटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Exit mobile version