Site iconSite icon AR Live News

हरियाली अमावस्या का मेला इस साल भी नहीं होगा : नगर निगम सांस्कृतिक समिति की बैठक में हुआ निर्णय

udaipur hariyali amavasya mela will not organized on this year due to coronaudaipur hariyali amavasya mela will not organized on this year due to corona

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर का सुप्रसिद्ध हरियाली अमावस्या का मेला इस साल भी नहीं होगा। नगर निगम की सांस्कृतिक समिति की बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया।

बैठक में चर्चा हुई कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना के अनुसार किसी भी प्रकार का कोई भी आयोजन नहीं किया जा सकता है, इसलिए इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाला हरियाली अमावस्या का मेला आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

शहर के विभिन्न चौराहों एवं मार्गो के नामकरण हेतु बैठक में कई समाजों से प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिस पर आवश्यक निर्णय कर अग्रिम कार्यवाही हेतु संभागीय आयुक्त को लिखा जाएगा। इसी के साथ बैठक में तय किया गया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते आयोजित की गई ई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 1800 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र उनके घर पर भिजवाए जाएंगे।

बैठक में समिति समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या, सदस्य अरविंद जारोली, सोनिका जैन, दीपिका चौधरी, करणमल जारोली सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version