Site iconSite icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर : बादल फटने से 4 की मौत, 30 से अधिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

4 died after cloudburst in jammu and kashmir flood update of maharashtra and himachal pradesh4 died after cloudburst in jammu and kashmir flood update of maharashtra and himachal pradesh

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 30 से अधिक लोग लापता है। पुलिस और सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन खराब मौसम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बादल फटने की घटना जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के होंजर डच्चन गांव की बताई जा रही है।

महाराष्ट्र में भी हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात काबू में नहीं हो सके हैं। मुंबई के अंधेरी स्थित एक चार मंजिला भवन बुधवार सुबह भरभराकर गिर गया। हादसे में भवन में मौजूद लोगों के घायल होने की सूचना है। महाराष्ट्र के करीब 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। रत्नागिरी में नदी का जल स्तर कम होने से बाढ़ का पानी उतर रहा है तो वहां घरों की छतों और रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है।

हिमाचल प्रदेश में भी लगातार हो रही बारिश ये बाढ़ के हालात बन रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोहा स्पिति जिले में मंगलवार रात अचानक बाढ़ आ गयी और इससे यहां 1 व्यक्ति की मौत और कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की ब्रह्मगंगा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आने से मां-बेटा बह गए। के

Exit mobile version