Site iconSite icon AR Live News

कर्नाटक में बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

basavaraj-bommai-takes-oath-of-karnataka-chief-ministerbasavaraj-bommai-takes-oath-of-karnataka-chief-minister

बेंगलुरू,(ARLive news)। कर्नाटक में आज बुधवार को बसवराज बोम्मई ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बसवराज को पद की शपथ दिलवाई। दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने के बाद भाजपा आलाकमान को नए मुख्यमंत्री के लिए बसवराज का ही नाम सुझाया था।

बसवराज को मुख्यमंत्री बनाकर केन्द्र सरकार ने कर्नाटक में लिंगायत समुदाय को भी साधने की कोशिश की है, जो येदियुरप्पा के इस्तीफा से नाखुश थे। जानकारी के अनुसार येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले लिंगायत समुदाय के मठाधीशों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने बसवराज बोम्मई का नाम नए मुख्यमंत्री के लिए रखा था। जब इस नाम पर सभी की सहमति बनी, तो येदियुरप्पा ने भाजपा आलाकमान को बसवराज बोम्मई को नाम सुझाया। बसवराज येदियुरप्पा के काफी चहेते हैं।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का पूरा नाम बसवराज सोमप्पा बोम्मई है। पूर्व में वे कर्नाटक में गृह, कानून, संसदीय मामलों के मंत्री रह चुके हैं। इनके पिता एसआर बोम्मई भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Exit mobile version