Site iconSite icon AR Live News

बाइक अनियंत्रित होने पर सवार महिला सङक पर गिरी, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

woman dies in road accident at harmada jaipurwoman dies in road accident at harmada jaipur

जयपुर,(ARLive news)। शहर के हरमाड़ा थाना इलाके में सीकर रोड पर जयरामपुरा नींदड़ मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे महिला का पति की बच गया। हादसे के बाद सीकर रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टाटियावास टोल पेट्रोलिंग कर्मियों व थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया।

हरमाड़ा पुलिस के अनुसार खोला की नांगल सीकर निवासी 35 वर्षीय सुशीला (35) अपने पति मुरारी के साथ मंगलवार सुबह बाइक पर जयपुर से चौमूं की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जयरामपुरा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और पीछे बैठी सुशीला सड़क पर गिर पड़ी। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने सुशीला को टक्कर मार दी, और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version