Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी : साइंस का 99.52%, आर्ट्स का 99.19% और कॉमर्स का 99.73% रिजल्ट रहा

rajasthan board RBSE 12th result 2021 Declaredrajasthan board RBSE 12th result 2021 Declared

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने शनिवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लैपटॉप पर क्लिक कर परिणाम घोषित किया।

RBSE ने 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किए हैं। इसमें साइंस का 99.52 प्रतिशत, आर्ट्स 99.19 प्रतिशत और कॉमर्स का 99.73 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली, बोर्ड सचिव अरविन्द सेंगवा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। स्टूडेंट्स परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी देख सकते हैं।

शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते बोर्ड ने परीक्षाएं आयोजित नहीं की थीं। विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाना था। ऐसे में गठित कमेटी ने विद्यार्थियों का परिणाम घोषित करने के लिए एक फार्मूला बनाया। इसी फार्मूला के आधार पर स्कूलों ने स्टूडेंट्स के नंबर भेजे और बोर्ड ने रिजल्ट तैयार किया। अब दसवीं के छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम का इंतजार है। उम्मीद है 10वीं के परिणाम भी जल्द ही जारी होंगे।

Exit mobile version