Site iconSite icon AR Live News

प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यस्मृति में पौधरोपण, स्टेशनरी वितरण, पुष्पांजलि सहित कई कार्यक्रम हुए

floral tribute to prof vijay shrimali on his third death anniversary - 3floral tribute to prof vijay shrimali on his third death anniversary - 3

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के शिक्षाविद और अजमेर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर विजय श्रीमाली की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को पुष्पांजलि अर्पण, पौधरोपण, बच्चों को स्टेशनरी वितरण सहित शहर में कई कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम में आए युवाओं ने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष जीवन पर्यन्त हमें छाया, फल, फूल सहित जीवनदायी ऑक्सीजन देता है, वैसे ही प्रोफेसर विजय श्रीमाली से हमें हमेशा प्रेरणा मिली है। उनका जीवन हमारे लिए एक वृक्ष की तरह रहा है, जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने हमेशा हमारा मनोबल बढ़ाया और कुछ नया-अच्छा करने की प्रेरणा मिली।

स्टेशनरी का वितरण

प्रो. विजय श्रीमाली फॉउंडेशन की ओर से शहर से सटी रघुनाथपुरा बस्ती में बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया गया। फॉउंडेशन के अध्यक्ष जतिन श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, जितेंद्र श्रीमाली, देवेंद्र श्रीमाली, जयंत ओझा, डॉ हेमराज चौधरी, जयंत श्रीमाली, शोभागपुरा उपसरपंच भूपेन्द्र श्रीमाली, प्रफुल्ल श्रीमाली, राकेश श्रीमाली, जयेश, शानू, अभिषेक, रघुनाथपुरा क्षेत्र के स्थानीय निवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

108 दीपक से हनुमान जी का पूजन :

श्री रामभक्त उपासक मण्डल ने शिक्षाविद प्रो विजय श्रीमाली की तृतीय पुण्यतिथि पर रानीरोड स्थित दक्षिणमुखी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर 108 दीपक से हनुमान जी का पूजन किया गया। हनुमान जी का पुष्प श्रृंगार करके प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, दीपक पालीवाल, डॉ देवेंद्र श्रीमाली, प्रवीण शर्मा, दीपक पालीवाल, राकेश श्रीमाली, जयेश, शानू, लवेश, दिलखुश एवं भक्तजन उपस्थित थे।

पुष्पांजलि कार्यक्रम :

श्री संस्कार भवन संस्थान की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने पूर्व कुलपति और शिक्षाविद प्रो विजय श्रीमाली को श्रद्धाजंलि अर्पित की। संस्कार भवन संस्थान के प्रेमशंकर बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा शहर उदयपुर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, उपमहापौर पारस सिंघवी, कांग्रेस नेता जगदीशराज श्रीमाली, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो कैलाश सोडानी, विजय श्रीमाली फाउंडेशन के जतिन श्रीमाली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सनी पोखरना, राजेन्द्र श्रीमाली, पूर्व नगर नियोजक सतीश श्रीमाली, पूर्व बार कॉउन्सिल अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, बड़गाँव सरपंच संजय शर्मा, ओम शंकर श्रीमाली, जितेंद्र श्रीमाली, देवेंद्र श्रीमाली, जयंत ओझा, भावप्रकाश श्रीमाली, भंवर सिंह देवड़ा, जयंत श्रीमाली, सुनील श्रीमाली, प्रफुल्ल श्रीमाली, डॉ देवेंद्र श्रीमाली, भारत भूषण ओझा, समाज एवं परिवार जन उपास्थित थे।

पौधरोपण :

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में स्वर्गीय प्रो विजय श्रीमाली की पुण्यस्मृति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रो श्रीमाली के परिजन, जतिन श्रीमाली, प्रो राजेश्वरी नरेंद्रन, भरत व्यास, डॉ देवेंद्र श्रीमाली, लक्ष्मण रेगर, डॉ हेमराज चौधरी, प्रफुल श्रीमाली, विकास श्रीमाली, जयंत श्रीमाली, भूपेंद्र श्रीमाली, छात्रनेता हिमांशु, मानस आदि उपस्थित थे।

पैतृक गांव पुनावली राजसमन्द में समस्त ग्रामवासियों ने पौधरोपण किया। जिसमें घूघरिया भेरुनाथ मंदिर परिसर और चौराहे के पास अच्छे फलदार पौधे ट्रिगार्ड सहित लगाए ।

श्रीमाली युवा मित्र मंडल वागड की ओर से गोरेश्वर महादेव के परिसर में पंडितो के मंत्रोच्चार और सानिध्य में औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वागड श्रीमाली समाज के उपाध्यक्ष जवाहर श्रीमाली, मंदिर ट्रस्ट के श्री लालजी पाटीदार, डायालाल पाटीदार, विनित श्रीमाली, चिंतन श्रीमाली, प्रकाश श्रीमाली, जितेश श्रीमाली, निखिल श्रीमाली, अभिषेक श्रीमाली, विवेक श्रीमाली, राकेश श्रीमाली, प्रवीण श्रीमाली और ग्रामीण उपस्थित रहे और पूरा सहयोग किया।

नटराज किड्स प्लेनेट स्कूल बड़गांव की ओर से प्रो विजय श्रीमाली की स्मृति में 251 पौधे वितरित किए गए। स्कूल डायरेक्टर श्वेता श्रीमाली ने बताया कि स्कूल के टीचर्स और अभिभावकों को फलदार पौधे दिए गए। सभी ने विश्वास दिलाया कि वे ये सभी पौधे उनके घर और क्षेत्र में रोपेंगे और पौधों का बड़े होने तक पूरा ध्यान भी रखेंगे।

Exit mobile version