Site iconSite icon AR Live News

पेगासस जासूसी कांड पर विपक्ष ने सदन में किया हंगामा : लोकसभा की कार्यवाही 22 जुलाई, 11 बजे तक स्थगित

parliament monsoon session proceedings adjourned till 22 july due to pegasus kandparliament monsoon session proceedings adjourned till 22 july due to pegasus kand

नई दिल्ली,(ARLive news)। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। जिसके कारण लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 22 जुलाई को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दरअसल पेगासस सॉफ्टवेयर से कथित जासूसी प्रकरण को लेकर मंगलवार को विपक्ष के सदस्यों ने भारी हंगामा करते हुए वेल में विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। नतीजा रहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने 2 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की। इसके बाद फिर कार्यवाही विपक्ष ने नहीं चलने दी तो सदन 3 बजे तक स्थगित रहा। जब फिर विपक्ष ने शोरगुल किया तो 22 जुलाई को 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Exit mobile version