Site iconSite icon AR Live News

कचरे के ढेर में मिली 2 घंटे पहले जन्मी नवजात, अपनों ने पैदा होते ही कचरे में फेंक दिया

new born baby girl found in garbage alwarnew born baby girl found in garbage alwar

अलवर,(ARLive news)। अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित रवाना गांव में मंगलवार तड़के एक नवजात बच्ची को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। सुबह करीब 6-7 बजे जब लोगों की आवाजाही शुरू हुई, तो लोगों ने कचरे के पास से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। लोगों ने उधर देखा तो बच्ची कचरे के ढेर में पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टर्स के अनुसार बच्ची का जन्म मंगलवार तड़के 4-5 बजे के आस-पास ही हुआ है। बच्ची के जन्म होते ही उसे कचरे के ढेर में छोड़ दिया गया और करीब दो घंटे बाद उसे पुलिस हॉस्पिटल लेकर आयी है। बच्ची की सांसें चल रही थी, लेकिन कचरे के ढेर में पड़ी होने के कारण उसके नाजुक शरीर पर खरोंचे भी थीं।

Exit mobile version