Site iconSite icon AR Live News

ढाबे पर खाना खा रहे इंस्पेक्टर और हेडकांस्टेबल को गोली मार कार लूट ले गए बदमाश

criminals robbed car of police inspector and gunshot head constable in sikarcriminals robbed car of police inspector and gunshot head constable in sikar

जयपुर,(ARLive news)। सीकर में बेखौफ बदमाश सोमवार रात जयपुर-सीकर हाईवे स्थित ढाबे पर खाना खा रहे जयपुर कमिश्नरेट के इंस्पेक्टर और हेडकांस्टेबल पर फायरिंग कर उनकी कार लूट ले गए। बदमाशों की गोली हेडकांस्टेबल के पेट में लगी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए, जिनका जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना रात ढाई बजे की है। जयपुर कमिश्नरेट में पश्चिम जिले के डीएसटी टीम प्रभारी इंस्पेक्टर नरेन्द्र खींचड़ और हेडकांस्टेबल मनेन्द्र सिंह रात को हाईवे स्थित ढाबे पर खाना खाने रूके।

हेडकांस्टेबल को पेट में गोली मारी और इंस्पेक्टर की कार ले गए

इंस्पेक्टर नरेन्द्र और हेडकांस्टेबल मनेन्द्र खाना खा ही रहे थे कि वहां ढाबे पर मौजूद दो बदमाश युवकों ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र से कार की चाबी मांगी। इंस्पेक्टर नरेन्द्र ने जब चाबी देने से इनकार कर दिया, तो दोनों बदमाश युवकों ने इंस्पेक्टर से जबरन चाबी लेनी चाही। दोनों बदमाश युवकों का हेडकांस्टेबल मनेन्द्र ने विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी और फिर इंस्पेक्टर से चाबी छीन कार लूट फरार हो गए।

घटना के बाद घायल हेडकांस्टेबल को सीकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। जयपुर एसएमएस अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। अब उनकी हालत स्थिर है। वहीं सीकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि देर रात की घटना के लिए नाकाबंदी करवा दी गई है। बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके पहचान करने के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं हेड कांस्टेबल मनेंद्र सिंह को गोली लगने के बाद जयपुर ले जाया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार है।

Exit mobile version