Site iconSite icon AR Live News

बाजार में भारी गिरावट : सेंसेक्स 586.66 अंक नीचे, निफ्टी 15,752.40 पर बंद

stock market falling today sensex crashedstock market falling today sensex crashed

मुबंई,(ARLive news)। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में भारी गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 586.66 अंक (1.10 फीसदी) नीचे 52,553.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.00 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,752.40 के स्तर पर बंद हुआ।

यह पिछले तीन महीनों की सबसे बड़ी गिरावट है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 753 अंक या 1.43 फीसदी के लाभ में रहा।

आज एशिया के बाजारों में भारी गिरावट रही। जापान के निक्केई में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 0.30 फीसदी कमजोर रहा। हांगकांग का हैंगसेंग दो फीसदी से ज्यादा टूटा है। कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग एक फीसदी की गिरावट है। शुक्रवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.80 फीसदी और S&P 500 में 0.75 फीसदी की गिरावट आई। ब्रिटेन के एफटीएसई इंडेक्स में 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट रही।

जोमैटो को शेयरों का अलॉटमेंट 23 जुलाई तक फाइनल

जोमैटो को शेयरों का अलॉटमेंट को 23 जुलाई तक फाइनल कर लिया जाएगा। हालांकि, शेयरों का अलॉटमेंट 22 जुलाई से ही शुरू हो जाएगा। अगर आपको IPO नहीं मिला तो 23 जुलाई को अलॉटमेंट के लिए फ्रीज किया गया पैसा रिफंड हो जाएगा। वहीं अगर अलॉटमेंट में शेयर मिल जाते हैं तो डिमैट खाते में 26 जुलाई तक शेयर जुड़ जाएंगे। जोमैटो आईपीओ के शेयरों के अलॉटमेंट का स्टेटस आपको लिंकटाइम इंडिया या कंपनी की वेबसाइट या स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट से पता चलेगा। 27 जुलाई को इसकी बाजार पर लिस्टिंग होगी।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, पीएसयू, ऑटो, बैंक, मेटल और एफएमसीजी शामिल हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 533.07 अंक (1.00 फीसदी) नीचे 52,606.99 के स्तर पर खुला।

निफ्टी 168.90 अंकों (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,754.50 के स्तर पर खुला था। शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.79 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 53,140.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 15,923.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Exit mobile version