Site iconSite icon AR Live News

रिकॉर्ड स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 53200 और निफ्टी 15900 के पार

sensex opens at record 50000 levelsensex opens at record 50000 level

मुंबई,(ARLive news)। पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी उच्चतम स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.55 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 53,244.40 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.15 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,958.35 के स्तर पर खुला।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा। शुरुआती कारोबार में रियल्टी और मेटल में सबसे अधिक तेजी आई।

ऑनलाइन खाद्य वितरण मंच जोमैटो के 9,375 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बिक्री के लिए रखे जाने के दूसरे दिन गुरुवार को 4.8 गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुआ। क्योंकि खुदरा निवेशकों की ओर से लगातार बोलियां लगाई जा रही हैं।

जोमैटो ने बिक्री के लिए 71.92 करोड़ शेयरों की पेशकश की

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चलता है कि जोमैटो ने बिक्री के लिए 71.92 करोड़ शेयरों की पेशकश की, है लेकिन अब तक उसे 344.76 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। यह आईपीओ, मार्च 2020 के बाद भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। यह आईपीओ आज बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टाटा स्टील, टीसीएस, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, मारुति, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, एनटीपीसी, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 254.80 अंक (0.48 फीसदी) ऊपर 53,158.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 15,924.20 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है।

Exit mobile version