Site iconSite icon AR Live News

अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

national award winning actress surekha sikri passes away after cardiac arrestnational award winning actress surekha sikri passes away after cardiac arrest

मुंबई,(ARLive news)। नेशनल अवॉर्ड विनर वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया है। 75 वर्षीय सुरेखा सीकरी को फिल्म ‘तमस’, ‘मम्मो’ और ‘बधाई हो’ के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

इससे पहले 2020 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक और 2018 में पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था और वो इसके बाद से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं थी। सुरेखा सीकरी के निधन पर टेलिविजन और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है।

सुरेखा सीकरी आखिरी बार ओटीटी पर पिछले साल रिलीज हुई जोया अख्तर की एंथोलॉजी फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आईं थी। 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सुरेखा सीकरी ने कई हिंदी और मलयालम फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल भी किए।

हालांकि सुरेखा सीकरी को असली पहचान मिली टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ में ‘दादीसा’ यानी कल्याणी देवी के किरदार से। उनके इस किरदार को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था।

Exit mobile version