Site iconSite icon AR Live News

चेन स्नैचिंग करने वाला बदमाश पकड़ा गया

udaipur police arrests chain snacher accuse of bohra ganesh ji area chain snaching caseudaipur police arrests chain snacher accuse of bohra ganesh ji area chain snaching case

उदयपुर,(ARLive news)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बोहरा गणेषजी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर चेन स्नैचर को चित्तौड़गढ़ में सावा के जंगलों में धर दबोचा।

थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ निवासी राहुल खटीक (20) उर्फ मैटर पुत्र राजेन्द्र खटीक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में चेन स्नैचिंग के आरोप में चालान हो चुका है। अक्टूबर 2020 में इसे प्रतापनगर पुलिस ने ही चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जमानत पर छूटते ही फिर वारदात, सीसीटीवी कैमरे से पहचाना गया

पुलिस ने बताया वारदात के बाद बोहरा गणेश जी सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस पर आरोपियों के चित्तौड़गढ़ की तरफ फरार होने का सुराग मिला। सीसीटीवी में आरोपी राहुल खटीक की पहचान भी हुई। प्रतापनगर पुलिस ने इसे अक्टूबर 2020 में ही गिरफ्तार किया था, जो बाद में जमानत पर जेल से छूट गया था। इस पर पुलिस टीम चित्तौड़गढ़ पहुंची। वहां आरोपी राहुल उसके घर से भी फरार था।

मुखबीर से उसे सावा के जंगलों में होने का पता चला। इस पर पुलिस ने सावा के जंगलों में दबिश दी और पीछा कर उसे धरदबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई रामावतार, हेडकांस्टेबल अमर सिंह, कांस्टेबल हरिकिषन और उमेष की मुख्य भूमिका रही है।

गौरतलब है कि आरोपी ने दो दिन पहले मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात की थी। महिला ने जब बदमाष का विरोध किया तो उसने महिला को धक्का देकर गिरा दिया था। इससे महिला के चोटें भी आयी थीं।

Exit mobile version