Site iconSite icon AR Live News

मुरारी बापू के प्रवचन सुनने नाथद्वारा पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

morari bapu katha program 2021 in nathdwara rajasthan governor and lok sabha speaker reached theremorari bapu katha program 2021 in nathdwara rajasthan governor and lok sabha speaker reached there

उदयपुर,(ARLive news)। नाथद्वारा के राबचा गांव में मिराज ग्रुप की ओर से हो रहे मुरारी बापू प्रवचन कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे। वहां इन्होंने मुरारी बापू के प्रवचन सुने और उनका आशीर्वाद लिया।

कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस वर्ष मुरारी बापू को सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में नहीं आ सके। कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम बहुत ही छोटा और अतिथियों की सीमित संख्या में आयोजित हो रहा है।

राज्यपाल सहित अधिकतर श्रोतागणों ने मास्क पहनकर कोविड नियमों की पालना की, वहीं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मास्क नहीं पहना हुआ था। सीपी जोशी ने मुरारी बापू का आशीर्वाद लेते समय तो मास्क पहन लिया था, जो बाद में प्रवचन सुनने के दौरान हटा दिया। इधर ओम बिरला ने उदयपुर एयरपोर्ट पहुँचने से लेकर कार्यक्रम में शामिल होने तक कहीं भी मास्क नही पहना।

मुरारी बापू के प्रवचन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया और संयम लोढ़ा भी मौजूद रहे।

Exit mobile version