Site icon AR Live News

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया: 1 करोड़ को फायदा

central government hikes DA 17 Percent to 28 Percent

नई दिल्ली,(ARLive news)। मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई और कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता डीए 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। इसका फायदा एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को 01 जुलाई 2021 से होगा।

महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

Exit mobile version