Site iconSite icon AR Live News

कोरोना मरीजों की हजारों लाशें गंगा में बहाई गयीं, फिर भी गंगा कोरोना-फ्री निकली : पानी की जांच में नहीं मिला कोविड वायरस

ganga river is corona free 67 sample of ganga water test negative for covid 19ganga river is corona free 67 sample of ganga water test negative for covid 19

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना मरीजों की हजारों लाशें गंगा नदी में बहा दी गयीं, लेकिन फिर भी गंगा नदी कोरोना फ्री निकली है। हालां कि गंगा जल में ऑक्सीजन की कमी मिली है। गंगा के 13 घाटों से पानी के लिए गए सभी 67 सैंपलों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने यूपी और बिहार के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और आईआईटीआर लखनऊ को गंगा जल की जांच का जिम्मा सौंपा था। पहले फेज में 24 मई से 6 जून तक सैंपल लिए गए। दूसरे फेज की सैंपलिंग 10 जून से 21 जून के बीच पूरी हुई। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार हुई है। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है।

13 शहरों से लिए गए सैंपल

यूपी और बिहार के 13 शहरों से सैंपल लिए गए थे। इनमें से 12 जगह गंगा से और एक जगह यमुना से सैंपल लिया गया। इनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आयी है, लेकिन ऑक्सीजन की भी कमी पायी गयी है।

Exit mobile version