Site iconSite icon AR Live News

कंप्यूटर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

fire in computer shop shobhagpura udaipurfire in computer shop shobhagpura udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। सुखेर थाना क्षेत्र के शोभागपुरा स्थित कंप्यूटर की दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, धुआं उठता देख आस-पास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 4 दमकलों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार कंप्यूटर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। कंप्यूटर की दुकान में लकड़ी का काम चल रहा था। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लेकिन दुकान का मालिक नुकसान की चिंता कर बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी तबीयत पूरी तरह ठीक है।

Exit mobile version