Site icon AR Live News

नए कैबिनेट मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

modi new cabinet ministers take responsibility of work

नई दिल्ली,(ARLive news)। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई कैबिनेट के मंत्रियों ने गुरूवार को अपने-अपने कार्यालय आकर नया कार्यभार संभाला। मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जिनमें 36 नए चेहरे हैं। वहीं, सात नाम ऐसे भी हैं जिनको प्रमोशन दिया गया है। हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजिजू, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला के अलावा राजकुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है।

मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में गुरुवार को कार्यभार संभाला। वहीं, डॉ. भारती प्रवीण पवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अश्विनी चौबे का स्थान लिया।

गुजरात के सौराष्ट्र से आने वाले भाजपा नेता मंडाविया ने इस मंत्रालय में डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है, जिन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। देश में कोरोना प्रभाव के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्ता बहुत अधिक है। मंडाविया के पास रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का दायित्व भी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘मनसुख मंडाविया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।”

Exit mobile version