Site iconSite icon AR Live News

J&K: हंदवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल आतंकी मेहराजुद्दीन हलवाई को किया ढेर

hizbul commander killed in handwara encounter jammu and kashmirhizbul commander killed in handwara encounter jammu and kashmir

जम्मू,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक कुख्यात आतंकवादी मारा गया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने और कुख्यात आतंकवादियों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को हंदवारा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है।

पुलिस ने बताया कि जिले के हंदवारा में पाजीपोरा-रेनान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में हलवाई मारा गया।

Exit mobile version