Site iconSite icon AR Live News

जोधपुर हाईवे पर भीषण हादसा: अजमेर ब्यावर के 5 युवकों की मौत, ओम बन्ना के दर्शन कर तनोट माता जा रहे थे

Five died in a road accident on Jodhpur Jaipur highway near DangiyawasFive died in a road accident on Jodhpur Jaipur highway near Dangiyawas

जोधपुर,(ARLive news)। जोधपुर में डांगियावास हाईवे पर 17 मील के पास रविवार देर रात हुए भीषण हादसे में 5 युवकों की मौत हो गयी, वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। अजमेर के व्याबर निवासी सभी युवक ओम बन्ना के दर्शन कर चुके थे और तनोट माता के दर्शन करने जा रहे थे।

हाईवे पर सड़क कार्य चल रहा था, इससे दोनों तरफ से वाहन एक ही रोड पर आ रहे थे। इस दौरान बोलेरो ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और तभी सामने से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रेलर से जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह पिचक गयी और दो युवकों के सिर ही धड़ से अलग हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसे में ब्यावर निवासी 7 युवक बोलेरो में सवार थे। इनमें नरेन्द्र उर्फ रावण राज, गोपाल उर्फ मास, मनोहरसिंह उर्फ मनसा, धर्मेन्द्र उर्फ मुन्ना और राजेश बायला की मौत हो गई। वहीं चन्दन और सिकन्दर घायल हैं।

रात 10 बजे परिजनों से बात की और 11.35 बजे हादसा हो गया

परिजनों ने बताया कि रविवार को ही सभी ने ओम बन्ना दर्शन करने जाने का प्रोग्राम बनाया था। वे रविवार दिन में घर से रवाना हो गए। शाम को ओम बन्ना के दर्शन किए और इसके बाद रात करीब 10 बजे घर पर फोन कर सकुशल होने की सूचना दी और बताया कि ओम बन्ना के दर्शन कर लिए हैं और अब तनोट माता के दर्शन करने जा रहे हैं। वे वहां पहुंचते, इससे पहले डांगियावास हाईवे पर रात करीब 11.35 हादसा हो गया।

Exit mobile version