Site iconSite icon AR Live News

फैक्ट चेक: उदयपुर में नहीं मिले हैं डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस – सीएमएचओ

udaipur cmho said not any case found of delta plus variant in udaipurudaipur cmho said not any case found of delta plus variant in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर जिले में शनिवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट के 15 केस मिलने का फेक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बयान जारी कर यह स्पष्ट किया कि उदयपुर में डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस नहीं मिले हैं। जिन संक्रमितों की बात हो रही है, उनमें डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई है। डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस मिलने का वायरल हो रहा मैसेज पूरी तहर भ्रामक और गलत है।

सीएमएचओ ने लोगों से अपील की कि लोग घबराएं नहीं, बस सावधानी बरतें और कोविड नियमों की पालना करते रहें।

सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 दिन पहले कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल वेरिएंट जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इनकी आज शनिवार को रिपोर्ट प्राप्त हुई है। किसी भी संक्रमित में डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं पाया गया है। सभी में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई है, डेल्टा वेरिएंट कोरोना की दूसरी लहर का कारण बना था और अब कोरोना की दूसरी लहर उतार पर है।

Exit mobile version