Site iconSite icon AR Live News

अभिमन्यु मिश्रा बने दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रांड मास्टर

Abhimanyu Mishra became the youngest Grandmaster at the age of 12 years and 7 monthsAbhimanyu Mishra became the youngest Grandmaster at the age of 12 years and 7 months

नई दिल्ली,(ARLive news)। भारतीय मूल के यूएसए के खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा शतरंज इतिहास के सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर बन गए है । उन्होने 12 वर्ष चार माह और 25 दिन की आयु मे यह कारनामा कर दिखाया है और 19 साल से कायम रूस के ग्रांड मास्टर सेरगी कार्याकिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यू जर्सी अमेरिका के रहने वाले अभिमन्यु के माता पिता भारत से अमेरिका चले गए थे और वही कार्यरत है।

उन्होने कल वेजरकेबजो इंटरनेशनल शतरंज के नौवे राउंड मे भारत के युवा ग्रांड मास्टर लियॉन मेन्दोंसा को पराजित करते हुए ग्रांड मास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा और अंतिम ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लिया, इससे पहले वो आवश्यक 2500 एलो रेटिंग अंक पहले ही हासिल कर चुके थे। अभिमन्यु को भारतीय ग्रांड मास्टर पी मघेश चंद्रन और अरुण प्रसाद प्रशिक्षण दे रहे है। विश्व शतरंज संघ नें अभिमन्यु को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाए दी है।

Exit mobile version