Site iconSite icon AR Live News

जीबीएच हॉस्पिटल ने किया डॉक्टर्स का सम्मान

gbh american hospital celebrates doctors daygbh american hospital celebrates doctors day

उदयपुर,(ARLive news)। जीबीएच जनरल एवं मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल और जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर प्रबंधन की ओर से डॉक्टर्स का सम्मान किया गया।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में प्राचार्य डॉ विनय जोशी और डॉ. तरूण व्यास ने सभी डॉक्टर्स को गुलाब भेंट किया। इस दौरान एचआर प्रबंधक द्वारा सभी डॉक्टर्स के विभागों में पहुंचकर स्वागत किया। इधर, जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल के नेतृत्व में यूनिट हैड दुष्यंत शुक्ला और एचआर प्रबंधक ने सभी डॉक्टर्स के बीच पहुंचकर स्वागत किया। इस दौरान सभी डॉक्टर्स को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। दोनों हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को चेयरमैन डॉ कीर्ति जैन की ओर से शुभकामना संदेश प्रेषित किए गए।

Exit mobile version