Site iconSite icon AR Live News

खनिज विभाग का सीनियर असिस्टेंट 21000 रिश्वत लेता गिरफ्तार : सिलकोसिस पीड़ित की मौत पर परिवार को देनी थी आर्थिक सहायता

acb arrests senior assistant of mining department for taking bribeacb arrests senior assistant of mining department for taking bribe

भरतपुर,(ARLive news)। जिले में एसीबी ने मंगलवार को खनिज विभाग के सीनियर असिस्टेंट को 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सिलिकोसिस पीड़ित मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाने के बदले 30 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी, जिसमें से 9 हजार रुपये पहले ही ले चुका था।

जानकारी के अनुसार परिवादी दिनेश ने सोमवार को भरतपुर एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसक्के अनुसार परिवादी दिनेश के पिता की सिलिकोसिस बीमारी से मौत हो गई थी। राज्य सरकार द्बारा सिलिकोसिस से मरने वाले व्यक्ति को 3 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की योजना के तहत उसने भी फाइल लगाई थी। लेकिन रूपवास के खनिज विभाग में उसकी आर्थिक सहायता की फाइल अटकी हुई थी। विभाग के सीनियर असिस्टेंट लखन सिंह ने फाइल को आगे बढ़ाने के लिए परिवादी दिनेश से 30 हजार रूपये रिश्वत की मांग की।

एसीबी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान लखन सिंह ने परिवादी से 9 हजार रूपये ले लिए, बाकी 21 हजार रुपए मंगलवार को देना तय हुआ। इस पर एसीबी ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए परिवादी से रुपये लेते हुए लखन सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version