Site iconSite icon AR Live News

लद्दाख: राजनाथ सिंह ने किया चीन सीमा से जोड़ने वाले पुलों का उद्घाटन

rajnath singh inaugurates bridge on way to the indo china border in ladakhrajnath singh inaugurates bridge on way to the indo china border in ladakh

लद्दाख/नई दिल्ली,(ARLive news)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़कों पर नवनिर्मित चार पुलों का लोकार्पण किया। इनमें एक स्पान पुल जबकि तीन बैली ब्रिज शामिल हैं। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ‘कनेक्टिविटी का देश के विकास में बहुत महत्व है। बीआरओ ने देश के कई क्षेत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

लद्दाख दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों से भी मुलाकात की। इस दौरान, जवानों के साथ वाहेगुरु जी की फतेह भी बोला। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ये पुल चीन सीमा तक सेना की पहुंच आसान होगी। साथ ही सीमांत के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। बीआरओ के हीरक परियोजना के चीफ इंजीनियर एमएनवी प्रसाद ने बताया कि जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर जौनालीगाड़ में 6.5 करोड़ की लागत से 70 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण किया गया है।

तवाघाट-घटियाबगड़ मार्ग पर जुंतीगाड़ में 140 फीट ट्रिपल सिंगल रीइंसफोर्स्ड बैली ब्रिज, जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर किरकुटिया नाला पर 180 फीट डबल-डबल रीइंसफोर्स्ड बैल ब्रिज और मुनस्यारी-बोगडियार-मिलम मोटर मार्ग पर लास्पा नाले पर 140 फीट डबल-डबल रीइंसफोर्स्ड बैली ब्रिज का निर्माण किया गया है।

Exit mobile version