Site iconSite icon AR Live News

परमाणु क्षमता से लैस अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

nuclear capable agni prime missile test fired successfullynuclear capable agni prime missile test fired successfully

नई दिल्ली,(ARLive news)। अग्नि सीरीज की आधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम (Agni Prime Missile) का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के विकसित न्यूक्लिअर क्षमता वाले मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर तट पर परीक्षण किया गया। अग्नि सीरीज की मिसाइल्स में सबसे आधुनिक अग्नि प्राइम की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है। DRDO ने कहा कि पूरा लॉन्च प्लान के अनुसार हुआ, कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।

नई परमाणु-सक्षम मिसाइल पूरी तरह से कंपोजिट मैटेरियल से बनी है। अग्नि प्राइम को मोबाइल लॉन्च से भी फायर कर सकेंगे।’अग्नि प्राइम’ एक छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 1000 किमी से 2000 किमी है।यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है जो लगभग 1,000 किलोग्राम का पेलोड या परमाणु शस्त्र ले जा सकती है।

डबल स्टेड वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ की तुलना में हल्की और अधिक पतली है। अग्नि प्राइम को 4,000 km रेंज वाली अग्नि 4 और 5,000 km वाली अग्नि पांच में इस्तेमाल होने वाली तकनीक को मिलाकर बनाया गया है। भारत ने पहली बार साल 1989 में अग्नि का परीक्षण किया था। उस समय इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 से 900 किलोमीटर थी। साल 2004 में इसे सेना में शामिल किया गया था। भारत अब तक अग्नि सीरीज की पांच मिसाइल्स विकसित कर चुका है।

Exit mobile version