Site iconSite icon AR Live News

आदमखोर पैंथर महिला का शिकार कर शव खा गया, 7 दिन में पैंथर का दूसरा शिकार: वन विभाग ने पैंथर को शूट करने सरकार से मांगी अनुमति

man eater panther attack kills women in jawarmines udaipur forest department sent proposal for shoot pantherman eater panther attack kills women in jawarmines udaipur forest department sent proposal for shoot panther

ट्रेंकुलाइज टीम ने जंगल में ही डाला डेरा, 7 दिन में हुई दोनों घटनाओं में पैंथर के पगमार्ग का मिलान किया जाएगा

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के जावरमाइंस क्षेत्र की सिंगटवाड़ा ग्राम पंचायत में बीती रात घर के आंगन में सो रही वृद्धा अमरी (65) पत्नी मंगला को पैंथर उठा कर ले गया। पैंथर ने महिला का शिकार कर शरीर का काफी हिस्सा खा लिया। सुबह जब परिजन उठे और महिला को आंगन में नहीं देखा, तो उसकी तलाष की गयी। घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल-पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

सिंगटवाड़ा ग्राम पंचायत में 7 दिन में पैंथर ने यह दूसरी महिला का शिकार किया है। ऐसे में गुस्साए ग्रामीण इकट्ठे हो गए और आदमखोर हो चुके पैंथर को शूट करने की मांग पर अड़ गए। वन अधिकारी और पुलिस अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने शव को कस्टडी में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी रखवाया।

क्षेत्र में 10 पिंजरें लगाए, ट्रेंकुलाइज टीम ने जंगल में डाला डेरा

डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि पैंथर को शूट करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। 7 दिन में दोनों महिलाओं का शिकार एक ही पैंथर ने किया है या दोनों घटनाओं में अलग-अलग पैंथर हैं, इसकी जांच के लिए वन विभाग की टीमें लगी हुई हैं। दोनों घटनाओं में मौके से मिले पगमार्क की जांच भी की जाएगी।

डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि जावरमांइस में सिंगटवाड़ा ग्राम पंचायत में 7-8 दिन पहले पैंथर अटैक में हुई महिला की मौत के बाद 5 पिंजरे संभावित क्षेत्रों में लगा दिए थे। आज पैंथर ने एक और महिला का शिकार किया है। ऐसे में पैंथर को पकड़ने के लिए सभी संभावित क्षेत्रों में माॅनीटरिंग बढ़ा कर 10 पिंजरे लगा दिए गए हैं। पैंथर को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज टीम वहीं रहेगी। शिकार करने वाले पैंथर की तलाश के लिए वनक्षेत्र में वनकर्मियों की टीमें लगातार घूम रही हैं।

Exit mobile version