Site iconSite icon AR Live News

“घर-घर औषधी” योजना : 15 जुलाई से लोगों के घर पहुंचेंगे औषधीय पौधे, क्रियान्वयन के लिए वनमंत्री ने अधिकारियों की ली बैठक

forest minister sukharam vishnoi visit forest area udaipurforest minister sukharam vishnoi visit forest area udaipur

वनमंत्री ने पुरोहितों के तालाब किनारे पत्थर की सीढ़ियों पर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए, वनक्षेत्रों में कराए कार्यों का निरीक्षण किया

उदयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल “घर-घर औषधी पौधे” योजना के क्रियान्यवन के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री सुखाराम विश्नोई गुरूवार को उदयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने वन क्षेत्रों में कैम्पा और विभिन्न योजनाओं के तहत हुए कार्यो का निरीक्षण किया और वन अधिकारियों की बैठक कर घर-घर औषधीय पौधे योजना के लिए पुख्ता रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।

वन क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद वन मंत्री सुखाराम विश्नोई ने सभी वन अधिकारियों की बैठक ली। घर-घर औषधीय पौधे योजना के क्रियान्वयन और अब तक तैयार हो चुके पौधों की जानकारी ली। उन्होंने पौधे तैयार करने से लेकर इनके परिवहन सहित घर-घर पौधे पहुंचाने के लिए एक पुख्ता रोड मैप तैयार करने और 15 जुलाई से आमजन के घरों तक पौधे पहुंचाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वन क्षेत्रों में अतिक्रमण नहीं होने देने और वन अपराधों के निस्तारण के निर्देश भी दिए।

बैठक में सीसीएफ आरके सिंह, वन संरक्षक आरके जैन, डीएफओ (दक्षिण) मुकेश सैनी, डीएफओ (उत्तर) बालाजी करी, डीएफओ प्रशासन शैतान सिंह देवड़ा, विशिष्ठ सचिव आलोक सैनी, सहायक वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी, और क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप गुर्जर सहित संभाग के सभी डीएफओ मौजूद रहे।

जैव विविधता पार्क में हुए कार्यों और प्रबंध समिति की जानकारी ली

इसके बाद उन्होंने 160 हैक्टर वनक्षेत्र के जैव विविधता पार्क में विभिन्न मद में कराये गये कार्यो टॉल प्लान्ट, एनिकट, गेबियन, फाइकस जॉन, एडवेंचर्स गतिविधियाँ, जीप लाईन, ट्री वॉक, चील्ड्रन गार्डन, टिकिट गेट, हैरिटेज गेट, ईको ट्रैल्स, ट्री मचान, टॉयलेट ब्लॉक, कमल तलाई, पार्क ऑफिस, नॉलेज बैंक, वाटर हॉल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि 26.2.2016 से 20.06.2021 तक यहां 1 लाख 49 हजार 479 पर्यटकों भ्रमण के लिए आ चुके हैं और इन पर्यटकों से वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति, अंबेरी को 64 लाख 34 हजार 945 रूपए की आय हो चुकी है। ग्राम अंबेरी की 25 महिला और पुरूष इस पार्क के प्रबंधन में अपना सहयोग दे रहे है, इससे उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। पुरोहितों के तालाब का निरीक्षण करते हुए मंत्री सुखाराम ने वन अधिकारियों को तालाब किनारे पत्थर की सीढ़ियों पर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए।

बांस विदोहन से प्राप्त आय की जानकारी भी मंत्री को दी

मंत्री सुखाराम विश्नोई ने शहर के नजदीक बोरडी, आरक्षित वनक्षेत्र में कैम्पा योजना के तहत गत चार वर्षों में हुए कार्यों का निरीक्षण किया। वनखण्ड रामा के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि वर्ष 2019 में कैम्पा योजना के तहत यहां एएनआर. माॅडल में 10 हजार पौधे बांस, खैर, हचुरैल, जंगल जलेबी, अमलतास, आंवला, महुआ, खीरनी, करंज, काला सीरस, बड़, पीपल, अर्जुन, गधापलास, झींझा के रोपित किये गये थे। अब ये सभी बड़े हो गए हैं। वनखण्ड रामा में प्रत्येक वर्ष बांस विदोहन से विभाग को अच्छी आय प्राप्त होती है।

Exit mobile version