Site icon AR Live News

FCI गोदाम के दो अधिकारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमा हुए गेहूं के कट्टे की रसीद देने के एवज में प्रति कट्टे 1 रुपये मांगे

acb arrests fci officials for taking 1 lakh rs bribe money

भरतपुर,(ARLive news)। एसीबी ने गुरुवार को शहर के FCI गोदाम के दो अधिकारियों को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। FCI के अधिकारी जमा गेहूं की रसीद देने के लिए परिवादी से 1 रुपये प्रति कट्टे की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार आदित्य अग्रवाल ने 23 जून को भरतपुर एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उसने बताया कि महावीर ट्रेडिंग कंपनी की पॉवर ऑफ अटॉर्नी उसके पास है। वह गेहूं को रूपवास मंडी से ले जाकर कट्टो में भरकर FCI गोदाम में रखवाता है। गेंहू राशन की दुकानों में बांटने के लिए जाता है।

FCI गोदाम के अधिकारी प्रबंधक गुण नियंत्रक मुन्नू लाल मौर्य और सहायक (श्रेणी प्रथम) विनोद कश्यप गेहूं के कट्टे की रसीद देने के एवज में आदित्य से एक कट्टे पर 1 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। कट्टे गत 17 तारीख से FCI गोदाम में रखे हुए हैं, लेकिन पैसे नहीं देने के कारण उसके कट्टे जमा नहीं किये गए। आदित्य अभी तक 91 हज़ार कट्टे जमा करवा चुका है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर आज ट्रैप कार्रवाई की और प्रबंधक गुण नियंत्रक मुन्नू लाल मौर्य और सहायक (श्रेणी प्रथम) विनोद कश्यप को 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत राशि के 20 हजार रूपए मुन्नू लाल और 80 हजार रूपए विनोद कश्यप से बरामद किए।

Exit mobile version