Site iconSite icon AR Live News

देश में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के 40 केस मिले: ज्यादा घातक और संक्रामक है डेल्टा प्लस

40 cases of coronavirus delta plus variant found in india40 cases of coronavirus delta plus variant found in india

नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट के 40 से ज्यादा मामलों का पता चला है। केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत उन दस देशों में से एक है, जहां अब तक ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट मिला है। वहीं 80 देशों में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित केस मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) ने सूचना दी थी, कि डेल्टा प्लस वेरिएंट, ‘‘वर्तमान में चिंताजनक स्वरूप (वीओसी)” है। जिसमें तेजी से प्रसार, फेफड़े की कोशिकाओं के रिसेप्टर से मजबूती से चिपकने और ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी’ प्रतिक्रिया में संभावित कमी जैसे दुष्प्रभाव हैं।

कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के मामले महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव तथा केरल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मिले हैं।

भूषण ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के बारे में एक परामर्श जारी किया है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल को इस मुद्दे पर पहल की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी संख्या के लिहाज से यह काफी छोटा दिखता है और हम नहीं चाहते कि इसमें वृद्धि हो।

Exit mobile version