Site iconSite icon AR Live News

कांगणी के आटे से बीमार हुए लोगों की संख्या 200 पार हुई, 167 एमबी हाॅस्पिटल में भर्ती हुए: कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश

udaipur 167 people hospitalised due to food poisoning after eating expired flour on nirjala ekadashiudaipur 167 people hospitalised due to food poisoning after eating expired flour on nirjala ekadashi

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और कलेक्टर चेतन देवड़ा ने हाॅस्पिटल पहुंचकर मरीजों की कुशलक्षेम जानी

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर जिले में सोमवार को निर्जला एकादशी के व्रत पर कांगणी के आटे से बना भोजन खाने के बाद 200 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गयी है। सोमवार देर शाम से मरीजों का हाॅस्पिटल पहुंचना शुरू हुआ और मंगलवार सुबह तक जारी रहा।

मरीजों की कुशलक्षेम पूछने हाॅस्पिटल पहुंचे कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि 9 बच्चों सहित 167 लोग फूड पाॅइजनिंग की शिकायत होने पर एमबी हाॅस्पिटल में भर्ती हो चुके हैं। इनमें 144 लोगों का उपचार चल रहा है। वल्लभनगर के करणपुर गांव से भी कांगणी के आटे से बना भोजन खाने से 28-29 लोगों के बीमार होने की सूचना आयी है। वहां भी सभी मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। सीएमएचओ को भी निर्देशित किया गया है कि जो लोग बीमार तो हुए हैं, लेकिन हाॅस्पिटल नहीं पहुंचे हैं, उनका पता कर उन्हें भी मेडिकल एड पहुंचाई जाए।

कांगणी के आटे के सैंपल लेकर सप्लायर का पता लगाया जा रहा है

कलेक्टर चेतनदेवड़ा ने बताया कि जिले के जिन क्षेत्रों में लोगों को फूड पाॅइजनिंग हुई, फूड इंस्पेक्टर वहां से कांगणी के आटे के सैंपल ले रहे हैं। आटा कहां से सप्लाई हुआ इस बात की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने लोगों से अपील की कि जब भी सामान खरीदें तो चेक करें कि सामान खराब या एक्सपायर्ड न हो।

Exit mobile version