Site iconSite icon AR Live News

भीलवाड़ा मांडलगढ़ नगर पालिका चेयरमैन 4.20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार : बिल पास करने की एवज में मांगा 23% कमीशन

bhilwara mandalgarh nagar palika chairman arrested for taking bribebhilwara mandalgarh nagar palika chairman arrested for taking bribe

भीलवाड़ा,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भीलवाड़ा द्वितीय इकाई ने आज सोमवार को मांडलगढ़ नगर पालिका चेयरमैन संजय डागी को 4 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चेयरमैन यह रिश्वत परिवादी से उसे नगर पालिका क्षेत्र में करवाए गए कार्यों के बिल पास करने की एवज में ले रहे थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की भीलवाड़ा द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नगर पालिका क्षेत्र मांडलगढ़ में करवाये गये विभिन्न कार्यों के बिलों के भुगतान तथा एसडी राशि जारी करने की एवज में मांडलगढ़ नगर पालिका चेयरमैन संजय डागी कुल बकाया राशि का 23 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 4 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग रहे हैं।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान ही आरोपी चेयरमैन संजय डांगी ने परिवादी से 30 हजार रूपए रिश्वत ले ली थी। शिकायत की पुष्टि होने पर आज सोमवार को एडिएसपी ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक शिवप्रकाश एवं उनकी टीम ने ट्रेप की कार्यवाही की। नगर पालिका चेयरमैन संजय डांगी ने जैसे ही परिवादी से 4 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने उसे धरदबोचा। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की एसीबी टीमों द्वारा तलाशी जारी है।

Exit mobile version